छत्तीसगढ़ विशेषट्रेंडिंग न्यूज़धर्मबिलासपुर जिलास्थानीय समाचारस्वास्थ्य

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: रिवर व्यू में भारत माता की भव्य महाआरती हुई

महिलाओं के सम्मान से ही पुरुषों का होगा सर ऊंचा-डॉ. विनोद तिवारी

नारी सम्मान से सार्थक होगा महिला दिवस का महत्व-अन्नपूर्णा तिवारी

दुर्गावती मातृशक्ति मिलन,बिलासपुर द्वारा आयोजित

बिलासपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दुर्गावती मातृशक्ति मिलन द्वारा भारतमाता की भव्य महाआरती का आयोजन अरपा रिवर व्यू में किया गया। जिसमें बिलासपुर नगर के गणमान्य नागरिक प्रबुद्धजन, एवं मातृशक्तियों की उपस्थिति रही।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भारत माता की भव्य महाआरती व विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। अतिथि नारायण नामदेव ने महिलाओं के अधिकारों के बारे में विस्तार से बताया।
वरिष्ठ अधिवक्ता अन्नपूर्णा तिवारी ने कहा कि जहां नारियों की पूजा होती है, वहां देवी-देवता निवास करते हैं। महिलाओं का सम्मान करने से ही इस दिवस को मनाना सार्थक होगा।

हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विनोद तिवारी ने कहा आज के दौर में महिलाएं किसी से पीछे नहीं है। देश व समाज सेवा में वह भी बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी कर रही हैं। उनका सम्मान करना सभी की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में संघ के सहप्रांत प्रचारक नारायण नामदेव, विनोद तिवार , नगर प्रचारक आत्मशरण उपाध्याय, दुर्गावती मातृशक्ति मिलन की प्रमुख डा.रिया माखीजा, अन्नपूर्णा तिवारी अधिवक्ता ने मातृशक्तियों पर अपने विचार व्यक्त किए। इस कार्यक्रम डा.संजना तिवारी ,प्रतिभा पांडेय, ज्योति जायसवाल सहित सैकड़ों मातृशक्ति उपस्थित रही। कार्यक्रम में विभिन्न कार्यक्षेत्रों में योग्य मातृशक्तियों का सम्मान किया गया एवं प्रसाद वितरण किया गया।

Related Articles

Back to top button