कबीरधाम विशेषजुर्म

अवैध जुआ सट्टा एंव अपराधिक गतिविधियो पर लोहारा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही।

सट्टा-पट्टी लिखते रंगे हाथ चढ़े 02 सटोरिए।

दो अलग-अलग प्रकरणो मे 3730 रूपये नगदी एवम सट्टा पट्टी जब्त।

कबीरधाम पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री ऋचा मिश्रा तथा उप पुलिस अधीक्षक सुश्री नेहा पवार के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी अनिल शर्मा के‍ द्वारा थाना क्षेत्र मे लगातार अवैध जुआ सट्टा एंव अन्य अपराधिक गतिविधियो पर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है इसी क्रम मे ग्राम ढोढमानवापारा मे संजीम खान पिता खलील खान उम्र 28 वर्ष साकिन सिंघनगढ से सट्टा पट्टी व 2500 रूपये तथा ग्राम तिलईभाट मे गुवराज उर्फ पिल्लु बांधे पिता बलराम बांधे साकिन तिलईभाट थाना स0 लोहारा के पास से एक सट्टा-पट्टी एवं 1230 रूपये कुल जुमला रकम 3730 रूपये को मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर आरोपीयो के विरूध्द थाना स0 लोहारा मे अपराध धारा 4(क) जुआ एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही किया गया । कबीरधाम जिले के समस्त थाना /चौकी प्रभारियों द्वारा पुलिस अधीक्षक कबीरधाम के निर्देशन में अवैध जुआ सट्टा आबकारी एवम अन्य आपराधिक गतिविधियों पर पूर्ण लगाम लगाने लगातार कार्यवाही जारी है।

Related Articles

Back to top button