कबीरधाम विशेषनौकरशाहीस्थानीय समाचार

निरीक्षक एवं सहायक उपनिरीक्षक सेवानिवृत्त होने पर भावभिनी विदाई दी गई।

स्वर्गीय आरक्षक अविनाश चंद्रवंशी की पत्नी श्रीमती संगीता चंद्रवंशी को सम्मान पूर्वक अनुकंपा नियुक्ति पत्र प्रदान कर पुलिस विभाग में स्वागत किया गया।

दिनांक 01/03/2021 को कबीरधाम जिले के थाना कुकदुर में पदस्थ निरीक्षक सुश्री सुमिता यादव एवं थाना तेरेगांव में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक चंपालाल जुरेसिया के सेवानिवृत होने पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुये विदाई समारोह का आयोजन किया गया । निरीक्षक सुश्री सुमीता यादव वर्ष 16/02/1982 में महिला आरक्षक के पद पर जिला राजनांदगांव में कार्यभार ग्रहण किये। इस दौरान विभिन्न जिला राजनांदगांव , बेमेतरा, दुर्ग, कवर्धा के पांडातराई और कुकदुर थाना में पदस्थ रहकर अपनी बेहतर सेवाएं दी हैं, विभाग में अपने बेहतर सेवायें देते हुये आरक्षक से प्रधान आरक्षक , सहायक उप निरीक्षक , उप निरीक्षक , तथा निरक्षक के पद पर पदोन्नत होकर जिला कबीरधाम के थाना कुकदुर में पदस्थ होकर अपनी सेवायें दे रहे थे। इसी प्रकार सहायक उप निरीक्षक चंपालाल जुरेसिया
जिला राजनांदगांव में आरक्षक के पद पर दिनांक 21/06/1984 में भर्ती होकर जिला राजनांदगांव , महासमुंद कबीरधाम जिले के यातायात शाखा, थाना पांडातराई एवं थाना तरेगांव में पदस्थ होकर अपनी सेवायें देते हुये जिला कबीरधाम में सेवानिवृत्त हुये । अपने सेवा अवधि में दोनो अधिकारियों को किसी प्रकार की विभागीय जॉच या किसी प्रकार का विभाग द्वारा सजा नही मिला जो उनके उतकृष्ट कार्य कुशलता का प्रमाण है। कानून व्यवस्था की ड्यूटी में बहुत ही शान्तिपूर्वक ड्यूटी सम्पन्न कराने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। दोनों ही अधिकारी अपने कार्य क्षेत्रअंतर्गत आम नागरिकों के बीच बहुत ही मैत्री पूर्ण संबध रहा जिससे आम नागरिकों के दिल में भी अपना स्थान बनाने में कामयाब रहे हैं । अपने कर्तव्यों के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों में अन्तर नहीं समझते हुए सबकी परेशानियों को अपने परेशानियों की तरह समझकर सहयोग की भावना रखते हुए अपना कार्य पूरा किये हैं एवं अपने स्टाफ के मध्य सामंजस्य स्थापित करने में सफल रहे। पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा एवं उप पुलिस अधीक्षक बी.आर. मण्डावी, अनुविभागीय अधिकारी बोड़ला ओगरे ने सेवानिवृत्त निरीक्षक एवं सहायक उप निरीक्षक के कार्यकुशलता और उतकृष्ट कार्यों की प्रशंसा करते हुए इनके कार्यो की जमकर सराहना किये तथा मंगलमय जीवन की कामना की , साथ ही सम्मान पूर्वक श्रीफल , साल एवं प्रतीक चिन्ह और सेवा सम्मान भेंट कर भावभिनी विदाई दी गई। साथ ही कबीरधाम पुलिस अधीक्षक के द्वारा कबीरधाम पुलिस के अधिकारी जवानों के आकस्मिक/ दुर्घटना या अन्य कारणों से पुलिस विभाग में सेवा देते हुए शहीद हो जाते हैं या आकस्मिक कारण से मृत्यु हो जाती है तो विभागीय प्रक्रिया के तहत उच्च कार्यालय से प्राप्त अनुकंपा नियुक्ति पत्र को सा सम्मान पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कार्यालयीन अधिकारी कर्मचारियों के समक्ष उक्त अनुकंपा नियुक्ति धारक महिला पुरुष तथा बालक बालिकाओं को दीया जाने का निर्णय लिया गया है ताकि उन्हें किसी प्रकार की नियुक्ति संबंधी समस्या ना हो इसी तारतम्य में स्वर्गीय आरक्षक अविनाश चंद्रवंशी के आकस्मिक निधन के पश्चात उनकी पत्नी श्रीमती संगीता चंद्रवंशी को अनुकंपा नियुक्ति पत्र सम्मान पूर्वक देकर पुलिस विभाग में स्वागत किया गया, इस अवसर पर रक्षित निरीक्षक श्रीमती ख्रिष्ट नरगिस तिग्गा बघेल, मुख्य लिपिक विरेन्द्र सिंह तारन, उप निरीक्षक श्रीमती पूजा चौबे स्टेनो युवराज आसटकर एंव कार्यालयीन अधिकारी / कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button