दुर्ग जिलास्थानीय समाचार

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग दुर्ग द्वारा विकासखण्ड स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।

जल परीक्षण और पेयजल गुणवत्ता की बारीकियों को समझने ली ट्रेनिंग
दुर्ग 01 मार्च 2021/ जल जीवन मिशन एवं जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के अंतर्गत संचालित समस्त पेयजल स्त्रोतों के जल नमूना का गुणवत्ता फील्ड टेस्टिंग किट (एफ.टी.के.) द्वारा परीक्षण करने हेतु लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग दुर्ग द्वारा विकासखण्ड स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन जिला पंचायत दुर्ग के सभा कक्ष में किया गया था। जिसमें प्रयोगशाला केमिस्ट परिमल दत्ता एवं कर्मचारियों द्वारा विकासखण्ड दुर्ग के सभी पंचायतों से 350 प्रशिक्षणार्थी को एफ.टी.के. द्वारा जल परीक्षण की विधि विस्तार से बताया गया है। प्रशिक्षण कार्यक्रम के शुरूआत में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दुर्ग एस. आलोक एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग दुर्ग के कार्यपालन अभियंता समीर शर्मा द्वारा अपने उद्बोधन में दुर्ग विकासखंड के समस्त पंचायतों से उपस्थित प्रशिक्षणार्थीयों को संबोधित करते हुए पेयजल गुणवत्ता के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां दी। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग दुर्ग के सहायक अभियंता एफ.सी. बोरकर एवं उपअभियंता विशाल गेडाम द्वारा अपने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Related Articles

Back to top button