दुर्ग पुलिस की पहल जियो खुलकर नशा मुक्ति अभियान, विभिन्न क्षेत्रों में किया गया जागरूकता सम्मेलन !


जियो खुलकर अभियान के तहत पाटन से प्रारंभ किया गया विशेष पखवाड़ा के तहत आज सिविक सेंटर में किया गया कार्यक्रम का समापन
विशेष पखवाड़े के तहत 15 दिनों तक लगातार दुर्ग जिले के विभिन्न क्षेत्रों में किया गया जागरूकता सम्मेलन वहीं नशे के अवैध कारोबार पर भी की गई कार्यवाहियां।
दुर्ग पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ जारी किया गया है हेल्पलाइन न. 7879343606
दुर्ग / पुलिस के द्वारा चलाए जा रहे जियो खुलकर नशा मुक्ति अभियान के तहत दिनांक 26 फरवरी 2021 को विशेष पखवाड़े के अंतिम दिन सिविक सेंटर भिलाई में कार्यक्रम किया गया।
इस अभियान के विशेष पखवाड़े के तहत दुर्ग जिले के लगभग संपूर्ण क्षेत्र में कार्यक्रम का आयोजन किया गया पाटन से शुरू होकर यह कार्यक्रम शिक्षक नगर दुर्ग, शीतला मंदिर छावनी, भारती कॉलेज पुलगांव, जूनवानी चौक स्मृति नगर, जेवरा सिरसा, लिटीया समेलिया, खुर्सीपार, रूआबांधा, सिकोला भाटा, मरौदा कुम्हारी एवं सिविक सेंटर में किया गया। यह अभियान दुर्ग पुलिस के नेतृत्व में चलाया जा रहा है। ऐसा पहली बार हुआ है कि नशे के खिलाफ कार्य करने वाले विभिन्न संस्थाओं को एक मंच में एकजुट कर यह अभियान चलाया जा रहा है इस अभियान में दुर्ग पुलिस के साथ साथ समाज कल्याण विभाग, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नालसा तथा विभिन्न गैर सरकारी संगठन जैसे कल्याणी संस्था, ब्रह्माकुमारीज, गायत्री परिवार जैसी संस्था जुड़ी हुई है।

]सिविक सेंटर में हुए कार्यक्रम में दुर्ग जिले के पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर द्वारा कहा गया कि अभियान की सफलता को देखते हुए अब जियो खुलकर अभियान और अधिक मजबूती के साथ पूरे जिले में चलाया जाएगा। जिसके तहत प्रति हफ्ते के शुक्रवार को जियो खुलकर कार्यक्रम का आयोजन होगा। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर रोहित झा ने टीम के सभी सदस्यों एवं संगठनों को बधाई दी एवं साथ ही अभियान भी किसी प्रचार-प्रसार के लिए ना चलाते हुए जरूरतमंदों की मदद के लिए चलाना बताया है। नगर पुलिस अधीक्षक एवं जियो खुलकर कर कार्यक्रम के नोडल अधिकारी विवेक शुक्ला ने बताया कि विशेष पखवाड़े के तहत बहुत से ऐसे परिवार ने संपर्क किया जिसके यहां नशे की समस्या थी इसके तहत कुल 3 लोगों को नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया गया एवं बहुत से परिवारों को नशा छोड़ने हेतु परामर्श प्रदान किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण प्रज्ञा मेश्राम द्वारा कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अतिथियों एवम जियो खुलकर टीम का आभार प्रदर्शन किया।आज के कार्यक्रम में जियो खुलकर टीम द्वारा सिविक सेन्टर में उपस्थित जनता को नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में बताया गया। वहां उपस्थित आध्यात्मिक संस्थाओं जैसे ब्रह्म कुमारी और गायत्री परिवार, आनंद मार्ग के सदस्यों के द्वारा बताया गया कि कैसे अध्यात्मिक तरीके से नशे के आदी व्यक्ति को नशा मुक्ति की ओर ले जाया जा सकता है। आज ईपटा से जुड़े राजेश श्रीवास्तव एवं उनकी टीम द्वारा नशा मुक्ति के संदर्भ में एक नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन भी सिविक सेंटर में किया गया।
जियो खुलकर अभियान के तहत जुड़े सभी संगठन एवं सदस्यों को पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
उक्त कार्यक्रम में दुर्ग पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर रोहित झा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण प्रज्ञा मेश्राम नगर पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला भिलाई नगर सीएसपी राकेश जोशी सीएसपी छावनी विश्वास चंद्राकर पाटन आकाश राव गिरिपुंजे समाज कल्याण विभाग से डीपी ठाकुरजी एवम पटेलजी, कल्याणी संस्था से अजय कल्याणी, ब्रह्मकुमारीज से बेनी भाई, गायत्री बहन आनंद मार्ग से आचार्य जी गायत्री परिवार से सावजी एवम थाना स्टाफ उपस्थित थे।



