अपना जिलाखेलछत्तीसगढ़ विशेषरायपुर जिला

राजधानी में होने वाले रोड सेफ्टी टूर्नामेंट के लिए पुलिस की तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था, बड़ी संख्या में आईपीएस-एएसपी, डीएसपी सहित लगाई गई इनकी ड्यूटी….

रायपुर। राजधानी में 2 से 21 मार्च तक आयोजित रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरिज क्रिकेट टूर्नामेंट में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हिस्सा लेंगे. आयोजन की महत्ता को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की है. इसके लिए विशेष शाखा पुलिस मुख्यालय से जारी आदेश में आईपीएस, एएसपी, डीएसपी सहित 200 से अधिक पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है.परसदा, रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित टूर्नामेंट में सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, ब्रायन लारा, जोंटी रोड्स सहित कई दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. आयोजन को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता देखने को मिल रही है. हाई प्रोफाइल आयोजन होने की वजह से भी पुलिस किसी प्रकार का कोई रिस्क नहीं लेना चाहती है, जिसके मद्देनजर बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है.

देखिए पुलिस अधिकारियों की पूरी सूची

 

Related Articles

Back to top button