अपना जिलारायपुर जिला
अमित जोगी ने मृतक किसान के परिजनों को दिया एक लाख रूपए का चेक….


रायपुर – कोण्डागांव जिले के मारंगपुरी में किसान स्व.धनीराम मरकाम ने आत्महत्या कर ली थी। शनिवार को जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे. के प्रदेशाध्यक्ष अमित जोगी ने मृतक किसान परिवार के सदस्यों को आर्थिक सहायता के रूप में 1 लाख रूपये का चेक प्रदान किया।
अमित जोगी ने किसान के आत्महत्या मामले पर कांग्रेस की सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके सीने में दिल नहीं पत्थर है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को चाहिए था कि सम्बंधित तहसीलदार, पटवारी एवं एसडीएम कोंडागांव पर कार्यवाही करे ताकि प्रदेश में फिर से कोई ऐसी लापरवाही ना कर सकें।



