अपना जिलारायपुर जिला

शिक्षक बनने का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को जल्द मिलेगा नियुक्ति पत्र

रायपुर। ज्वाइनिंग का इन्तजार कर रहे शिक्षकों के लिए राहत की खबर है. चयनित शिक्षकों को जल्द ही ज्वाइनिंग लेटर दिया जाएगा. वरिष्ठता का क्रम व्यावसायिक परीक्षा मंडल की प्रावीण्य सूची के आधार पर तय होगा.

शिक्षा विभाग के रिक्त पदों की भर्ती के लिए शिक्षा विभाग के अवर सचिव ने संचालक को पत्र लिखा है. 14,580 पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी अटकी हुई है. स्कूल खुलने के बाद भी शिक्षकों को ज्वाइनिंग नहीं दी गई है. परिवीक्षा अवधि और उस दौरान की वेतन आदि के संबंध में वित्त विभाग के निर्देशों का पालन किया जाएगा.

Related Articles

Back to top button