अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषजुर्मदुर्ग जिलारायपुर जिला

एक ही रात में शहर की 4 अलग अलग दुकानों में चोरी की घटना!

शातिर चोरो के द्वारा पहले राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र में भी चोरी की घटना को दिया गया अंजाम।

दुर्ग -पुलिस अधीक्षक प्राशांत ठाकुर के द्वारा जिले में होने वाली चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की पतासाजी हेतु रोहित कुमार झॉ अति.पुलिस अधीक्षक(शहर),  विवेक शुक्ला नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग के मार्ग दर्शन में एवं थाना प्रभारी दुर्ग  राजेश बागड़े के नेतृृत्व में एक विशेष टीम गठित कर पतासाजी हेतु निर्देशित किया गया था। थाना दुर्ग क्षेत्रातंर्गत पुराना बस स्टैण्ड में प्रार्थी अभिषेक वालिचा की दुकान मध्यानी आटो स्टैण्ड 14 और 15जुलाई 2021 की दरम्यानी रात को अज्ञात चोरो द्वारा शटर को बीच से खींचकर उपर उठाकर दुकान के गल्ले में रखे 10 हजार रूपये के नोट व चिल्हर चोरी कर ले गये। उसी रात प्रार्थी निखिल जैन ने अपनी प्रियंका काम्प्लेेक्स दुर्ग नवकार मेडिकल स्टोर में शटर को उपर उठाकर दुकान के गल्ले में रखे 1 लाख 80 हजार रूपये और किशोर जैन के जैन मेडिकल दुकान में 50 हजार रूपये की रकम को चोरी कर ले गये है उसी रात प्रार्थी पुरण सांखला निवास महावीर कालोनी में अपनी न्यू बस स्टैण्ड पचरी पारा दुर्ग में स्थित नवकार बर्तन भंडार में भी शटर को उठाकर दुकान के गल्ले में रखे 63 हजार रूपये नोट व चिल्हर को चोरी कर ले गये है।

एक ही रात में शहर की 4 अलग अलग दुकानों में चोरी की घटना होने से पुलिस अधीक्षक दुर्ग द्वारा सभी घटना स्थल को सुक्ष्मता से परीक्षण कर और अपराध की प्रवृृत्ति को देखकर राज्य से बाहर की गैंग का होने का अंदेशा जाहिर किया। पुलिस अधीक्षक दुर्ग द्वारा दो टीम को घटना स्थल के आसपास की सीसीटीव्ही फुटेज को बारिकी से देखने के आदेश दिये और एक टीम को शहर में स्थित होटल ,लॉज, ढाबा और आसपास के क्षेत्र में बाहरी व्यक्तियों को चेक करने के निर्देश दिये।

पुछताछ मे चोरो ने अपना अपराध स्वीकार किया के कब्जे से चोरी की रकम 3 हजार रूपये को जप्त किया गया उसके बाद विधिवत कार्यवाही करते हुए मोहम्मद सलमान पिता मोहम्मद शौकिन उम्र 30 साल मेरठ,  को गिरफ््तार कर मेरठ जिला न्यायालय में पेश कर ट्रांजिस्ट रिमाण्ड लेकर टीम द्वारा दुर्ग लाया गया। इस संपूर्ण कार्यवाही में दुर्ग थाना ने निरीक्षक राजेश बागड़े,  उपनिरीक्षक पवन देवांगन, सउनि. लखन लाल साहू, प्र.आर राजेन्द्र वानखेड़े, प्र.आर. सायबर चंद्रशेखर बंजीर, आरक्षक जावेद खान, चित्रसेन साहू,  शौकत हयात खान, फारूख खान एवं धीरेन्द्र यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही !

थाना अपराध क्रमांक/धारा प्रार्थी घटना स्थल

दुर्ग 47/21 धारा 457,380 ता.हि. अभिषेक वालिचा पिता कमल वालिचा उम्र 24 साल निवासी मालवीय नगर दुर्ग मध्यानी आटो पार्टस पुराना बस स्टैण्ड दुर्ग

दुर्ग 48/21 धारा 457,380 ता.हि. निखिल जैन पिता रमेश जैन उम्र 31 साल पता गंजपारा दुर्ग नवकार मेडिकल स्टेार प्रियंका काम्प्लेक्स दुर्ग

दुर्ग 51/21 धारा 457,380 ता.हि. पुरण सांखला पिता स्व. शेषमल सांखला उम्र 46 साल निवासी महावीर नगर दुर्ग नवकार बर्तन भंडार न्यू बस स्टैण्ड पचरी पारा दुर्ग

Related Articles

Back to top button