CBSE 10 वीं और 12 वीं बोर्ड परीक्षाओं की टाईम घोषित…


–CBSE Date Sheet 2021: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) आज दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी करेगा। देशभर के विभिन्न राज्यों में सीबीएसई बोर्ड से संबद्ध स्कूलों के दसवीं और बारहवीं कक्षा के छात्रों के लिए मंगलवार को बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी की जाएगी। दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट सीबीएसई के आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होगी।


10वीं की डेट शीट ट्वीट की
केंद्रीय मंत्री ने अगले ट्वीट में 10वीं कक्षा की डेटशीट जारी की है। साथ ही उन्होंने 10वीं बोर्ड के छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी हैं।
छात्रों को शुभकामनाएं दीं
केंंद्रीय शिक्षा मंत्री ने अपने लाइव संबोधन के तुरंत पहले ट्वीट कर सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने लिखा, प्रिय छात्रों, बहुप्रतीक्षित सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं की डेट-शीट की घोषणा कर रहा हूं। कृपया आश्वस्त रहें कि हमने पूरी कोशिश की है कि ये परीक्षा आपके लिए सुचारू रूप से चले। आपको शुभकामनाएं।

CBSE Board Time-Table : सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट घोषित, केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने की ट्वीट
केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि मंगलवार, 02 फरवरी, 2021 को शाम पांच बजे केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी करेगा। केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्वीट किया



