अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषदेश-विदेशप्रदेशसियासत

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के लिए 1,18,101 करोड़ रुपये का आवंटन

1,08,230 करोड़ रुपये का अब तक का सबसे अधिक पूंजीगत परिव्यय

 


मार्च, 2022 तक भारतमाला परियोजना के अंतर्गत 8,500 किलोमीटर लम्बी और सड़के बनाने का लक्ष्य

मार्च, 2022 तक 11,000 किलोमीटर के अतिरिक्त राजमार्ग गलियारे पूरे किए जाएंगे
और अधिक आर्थिक गलियारे बनाने की योजना

केन्द्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने आज संसद में केन्द्रीय बजट 2021-22 में सड़कों के बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए उपायों की घोषणा की। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के लिए 1,18,101 करोड़ रुपये का बढ़ा परिव्यय प्रदान किया, इसमें से 1,08,230 करोड़ रुपये का पूंजीगत परिव्यय अब तक का सबसे अधिक है।

श्रीमती सीतारमण ने संसद को बताया कि 5.35 लाख करोड़ रुपये की भारतमाला परियोजना के तहत 3.3 लाख करोड़ रुपये की 13,000 किलोमीटर लम्बी सड़के पहले ही प्रदान की जा चुकी है। इसमें से 3,800 किलोमीटर लम्बी सड़कों का निर्माण हो चुका है। मार्च, 2022 तक 8,500 किलोमीटर लम्बी सड़के और बनाई जाएगी। इसके अतिरिक्त 11,000 किलोमीटर के राष्ट्रीय राजमार्ग गलियारे भी पूरे कर लिए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button