अपना जिलाकबीरधाम विशेषछत्तीसगढ़ विशेषप्रदेशसियासतस्थानीय समाचार

जिला स्तरीय विशाल जंगी प्रदर्शन कलेक्टर कार्यालय का घेराव व धरना प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के द्वारा किसानों के साथ किए गए वादाखिलाफी, धान खरीदी में अव्यवस्था व प्रदेश के किसानों के साथ हो रहे अन्याय जैसे भूपेश बघेल सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के द्वारा जिला स्तरीय कलेक्टर कार्यालय कवर्धा का घेराव व धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया है।जिसमें जिला भाजपा के समस्त पदाधिकारीगण व कार्यसमिति सदस्य, प्रदेश पदाधिकारीगण व कार्यसमिति सदस्य, मंडल पदाधिकारीगण व कार्यसमिति सदस्य, समस्त मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारीगण व कार्यकर्ता, बूथ – शक्तिकेन्द्र के पदाधिकारी गण, जनप्रतिनिधिगण एवं भारतीय जनता पार्टी के समस्त ज्येष्ठ – श्रेष्ठ कार्यकर्तागण सहित आपकी उपस्थिति रहेंगे है।

कार्यक्रम विवरण

दिनाँक – 22 जनवरी 2021 (शुक्रवार)
समय – दोपहर 12 बजे
एकत्रीकरण स्थान- भारतमाता प्रतिमा के पास, अम्बेडकर चौक, कवर्धा

मुख्यवक्ता के रूप उपस्थित रहेंगे

अभिषेक सिंह (पूर्व सांसद, राजनांदगांव लोकसभा)
,अनिल सिंह (जिलाध्यक्ष, भाजपा कबीरधाम)
विजय शर्मा (प्रदेशमंत्री, भाजपा ), मोतीराम चंद्रवंशी (पूर्व विधायक, पंडरिया), अशोक साहू
(पूर्व विधायक, कवर्धा)


Related Articles

Back to top button