विधानसभा स्तरीय धरना प्रदर्शन.. किसानों के साथ हैं भाजपा… छत्तीसगढ़ के लोगों को न्याय दिलाएगी भाजपा ….

13 जनवरी 2021 को कांग्रेस सरकार के खिलाफ मोर्चा । कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी, धान खरीदी की अव्यवस्था, रकबा कटौती जैसे किसान विरोधी कृत्यों के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ पूरे प्रदेश में 13 जनवरी को विधानसभा स्तर पर प्रदर्शन करेगी। इसी तारतम्य में भाजपा, कबीरधाम के द्वारा जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों में विधानसभा स्तरीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। तत्पश्चात महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।

इस धरना प्रदर्शन में भारतीय जनता पार्टी के जिला – मंडल के समस्त पदाधिकारी – कार्यकर्ता, वरिष्ठ कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, अजा मोर्चा, अजजा मोर्चा, समस्त प्रकोष्ठों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता, शक्तिकेन्द्र व बूथ समिति के समस्त कार्यकर्ता सहित आप, क्षेत्रवासी व किसान सामिल होंगे
कार्यक्रम –
दिनाँक – 13 जनवरी 2021 (बुधवार)
समय – दोपहर 12:00 बजे
स्थान –
- नगर पंचायत स. लोहारा
- नगर पंचायत पंडरिया




