कबीरधाम विशेषब्रेकिंग न्यूजसियासतस्थानीय समाचार
समाज कल्याण मंत्री ने 4 दिव्यांगजनों को वितरण किया मोटराईज्ड ट्राईसिकल


कवर्धा, 15 दिसम्बर 2020। कबीरधाम जिले की प्रभारी एवं समाज कल्याण और महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री अनिला भेड़िया ने आज कवर्धा प्रवास के दौरान जिले के 4 दिव्यांगजनों को मोटराईज्ड ट्राईसिकल (बैटरी चलित) वितरण किया। उन्होंने दिव्यांग पंडरिया विकासखंड के झिंगराडोंगरी निवासी रानी काजल अनंत, सरस्वती खांडे, पेन्ड्रीकला निवासी सियाराम मिरे, कवर्धा विकासखंड के मैनपुरी निवासी कमलु साहू को मोटराईज्ड ट्राईसिकल (बैटरी चलित) वितरण किया। इस अवसर पर पंडरिया विधायक ममता चन्द्राकर, कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा, पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा, कवर्धा नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि शर्मा, नीलकंठ चन्द्रवंशी, गंगोत्री योगी, बोड़ला नगर पंचायत अध्यक्ष सावित्री साहू, लालजी चंद्रवंशी विशेष रूप से उपस्थित थे।



