कबीरधाम विशेषब्रेकिंग न्यूजविविधसियासतस्थानीय समाचार

भाजपा ने किया किसान महापंचायत की तैयारियों को लेकर मंडलों में बैठक

कुकदूर मंडल प्रभारी रामकुमार भट्ट पूर्व जिलाध्यक्ष

—–/—————-/———–  कवर्धा, 15 दिसम्बर 2020 / भारतीय जनता पार्टी के द्वारा 18 दिसम्बर को कवर्धा में किसान महापंचायत का आयोजन किया गया है। जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय सहित प्रदेश स्तर के कई दिग्गज नेताओं के साथ सांसद शामिल होंगे। इस सम्मलेन में कवर्धा जिले के हजारों की संख्या में किसान शामिल होने वाले है। इस किसान महापंचायत की तैयारियों के लिए जिला अध्यक्ष अनिल सिंह के नेतृत्व में भाजपा संगठन जुटी हुई है। इसी के तहत आज भारतीय जनता पार्टी ने अपनी सभी 14 मंडलों में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक ली।

कवर्धा शहर
पंडरिया मंडल की बैठक प्रभारी पूर्व विधायक अशोक साहू
बोड़ला मंडल का बैठक

जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल सिंह ने कवर्धा शहर मंडल का बैठक लेकर कार्यकर्ताओं को किसानों से सम्पर्क करने की कार्य योजना बनाई तो पूर्व संसदीय सचिव मोतीराम चंद्रवंशी ने बोड़ला, पूर्व विधायक अशोक साहू पंडरिया, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रामकुमार भट्ट ने कुकदूर, भाजपा प्रदेश मंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा ग्रामीण मंडल में बैठक लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरने में लगे रहे। इसी कड़ी में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष पटेल ने रेंगाखार जंगल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष देवकुमारी चंद्रवंशी ने कुंडा, पूर्व शक्कर कारखाना अध्यक्ष रघुराज सिंह रणवीरपुर, विनोद बैस लोहारा, भाजपा जिलामंत्री दुर्गेश ठाकुर और सोशल मीडिया प्रभारी बसंत नामदेव ने पिपरिया मंडल में कार्यकर्ताओं को सक्रियता से कार्य करते हुए मंडलों से रैली के माध्यम से किसानों को एक जुट कर लाने की योजना बनाई है। मंडल बैठक के लिए जिला महामंत्री गोपाल साहू दुल्लापुर, राजेन्द्र चंद्रवंशी पांडातराई, दिनेश चंद्रवंशी,भुनेश्वर चंद्राकर जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि इंदौरी, जसविंदर बग्गा भोरमदेव मंडल पहुंचे हुए थे।

पिपरिया मंडल की बैठक
कवर्धा शहर महिला मोर्चा
सहसपुर लोहारा मंडल बैठक प्रभारी विनोद बैस
इंदौरी मंडल की बैठक

 

Related Articles

Back to top button