*कोतवाली पुलिस ने चोरी के 04 आरोपियों को किया गिरफ्तार।*

कोतवाली पुलिस जिला कबीरधाम।
03 चोरीयो का हुआ खुलासा।
कवर्धा, 8 दिसम्बर / 2020 को स्थानीय कवर्धा शहर में हैदर चौक कवर्धा के समीप करीब 02 बजे दरमियानी रात्रि में शिवम् मोबाईल शॉप का ताला तोड़कर हुये चोरी की सूचना थाना में प्राप्त होने पर थाना प्रभारी कवर्धा निरीक्षक मुकेश यादव द्वारा तत्काल मामले को संज्ञान में लेते हुए मौका में जाकर घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा घटना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया । वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त निर्देशानुसार थाना से पृथक से टीम गठित कर तत्काल अज्ञात आरोपियों की पतासाजी करने के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीव्ही कैमरा में प्राप्त फुटेज हुलिया के आधार पर सुचना तंत्र को सक्रिय किया गया । मुखबीर द्वारा सूचना के आधार पर कुछ संदेहियो का नाम उजागर हुआ । जिनकी पतासाजी कर पुछताछ करने पर संदेही ओमप्रकाश साहू निवासी सकरहा घाट के पास , जैयराम उर्फ जय उर्फ कैदी निवासी राजमहल कॉलोनी कवर्धा , उज्जवल पाण्डेय निवासी समनापुर रोड कवर्धा द्वारा मोबाईल दुकान में मिलकर चोरी करना स्वीकार किया तथा उनके कब्जे से चोरी गये मशरूका मोबाईल एवं अन्य समान बरामद किया गया । आरोपियों से शहर में पूर्व में हुये चोरी के संबंध में पुछताछ करने पर दो अन्य स्थान मजगांव रोड एवं राजमहल कॉलोनी में चोरी करना स्वीकार किया तथा आरोपियों के निशानदेही में कुल चोरी गये मशरूका 01 नग रेडमी कंपनी का मोबाईल हैंडसेट , 01 नग आईफोन , 01 नग चार्जर , 02 नग पुराना कीपेड मोबाईल एवं नगदी 6,000 रूपये , 12 नग साड़ी , 07 नग जींस पेंट , 18 नग शर्ट , 02 नग जैकेट , 4 नग बेल्ट , 05 नग अंडरवीयर – कुल कीमती 24,000 रूपये एवं 01 नग लेपटॉप एच पी कंपनी का कीमती 30,000 रूपये लगभग को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया । एवं लैपटाप को खरीदने वाले राहुल यादव पिता विष्णु प्रसाद यादव साकिन राजमहल कालोनी कवर्धा को गिरफ्तार किया गया । उक्त संपूर्ण कार्यवाही में शलभ कुमार सिन्हा पुलिस अधीक्षक कबीरधाम , अनिल कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कबीरधाम के मार्गनिर्देशन एवं बी.आर.मण्डावी उप पुलिस अधीक्षक अजाक / मुख्यालय जिला कबीरधाम के दिशा – निर्देश में थाना प्रभारी कवर्धा निरीक्षक मुकेश यादव एवं उनकी टीम द्वारा सराहनीय कार्य किया गया है । 01. अपराध क्रमांक 422/20 धारा 380 भादवि ( घटनास्थल – राजमहल कॉलोनी ) 02. अपराध क्रमांक 712/20 धारा 457,380 भादवि ( घटनास्थल – मजगांव रोड कवर्धा ) 03. अपराध क्रमांक 719/20 धारा 457,380 भादवि ( घटनास्थल – हैदर / प्रगति चौक ) आरोपियों के नाम : 01. ओमप्रकाश पिता शिवकुमार साहू उम्र 19 साल निवासी सकरहा घाट के पास कवर्धा 02. जैयराम उर्फ जय उर्फ कैदी पिता स्व . भगवन्ता धुर्वे उम्र 19 साल निवासी राजमहल कॉलोनी कवर्धा 03. उज्जवल पाण्डेय पिता विजय पाण्डेय उम्र 20 साल निवासी समनापुर रोड कवर्धा 04. राहुल यादव पिता विष्णु प्रसाद यादव साकिन राजमहल कालोनी कवर्धा जप्त मशरूका : 01.12 नग साड़ी , 07 नग जींस पेंट , 18 नग शर्ट , 02 नग जैकेट , 4 नग बेल्ट , 05 नग अंडरवीयर – कुल कीमती 24,000 रूपये 02.01 नग लेपटॉप एच पी कंपनी का कीमती 30,000 रूपये लगभग 03. 01 नग रेडमी कंपनी का मोबाईल हैंडसेट , 01 नग आईफोन कीमती 62,000 रूपये , 01 नग चार्जर , 02 नग पुराना कीपेड मोबाईल एवं नगदी 6,000 रूपये



