धमतरी जिलाब्रेकिंग न्यूज
फसल बीमा के तहत बीमा कराने की अंतिम तिथि 15 दिसम्बर

धमतरी 6 दिसम्बर 2020। जिले में उद्यानिकी फसलों पर पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन के लिए रबी वर्ष 2020-21 के लिए शासन द्वारा अधिसूचना जारी की गई है। नवीन अधिसूचना के अनुरूप रबी मौसम 2020 क लिए टमाटर, बैंगन, प्याज, आलू, फूलगोभी एवं पत्तागोभी अधिसूचित है। सहायक संचालक, उद्यान डी.एस.कुशवाहा से मिली जानकारी के मुताबिक फसल बीमा के तहत बीमा कराने की अंतिम तिथि 15 दिसम्बर निर्धारित है। उन्होंने बताया कि बजाज एलायंज जनरल इंश्योरेंस कंपनी जिले के लिए नोडल निर्धारित है। विभागीय अधिकारी/ कर्मचारी इसमें तकनीकी सहयोग करेंगे। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए बीमा कंपनी के प्रतिनिधि सुरेश कुमार साहू के मोबाईल नंबर 73548-67595 पर सम्पर्क किया जा सकता है।



