Karnatakaट्रेंडिंग न्यूज़

भूतनाल झील में दो बच्चों समेत छह लोगों के शव मिलने से हड़कंप मचा, सभी की लाश पानी में तैरते मिले, खुदकुशी या हादसा?

सूचना मिलने पर, सिटी डिप्टी SP नागराज, आदर्श नगर पुलिस स्टेशन के PSI सीताराम लमानी, अन्य स्टाफ और फायर ब्रिगेड के लोगों के साथ  मौके पर पहुंचे और पानी से शवों को निकाला। मृतकों की पहचान तत्काल नहीं हो सकी है। आसपास के गांवों से संपर्क किया जा रहा है ताकि इन शवों की पहचान हो सके।

दरअसल फायर विभाग को सूचना मिली थी कि भूतनाल झील में करीब 6 लोग गिर गए हैं। कॉल मिलते ही टीम वाहन के साथ मौके पर पहुंची। टीम जब झील के पास पहुंची तो पानी में 6 लोग तैरते हुए मिले। इसके बाद सभी शवों को बाहर निकालकर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, शुरुआती आकलन में ऐसा लग रहा है कि शव करीब डेढ़ दिन से झील के पानी में पड़े हुए थे। हालांकि, मौत की सही वजह और शव झील में कैसे पहुंचे। इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

अधिकारियों ने बताया कि मल्लिकार्जुन नाम के व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बच्चों के लापता होने की शिकायत की थी, जिसके बाद सोमवार (24 अगस्त) को विजयपुरा ग्रामीण पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था। शिकायत में उन्होंने बताया था कि किसी बात पर झगड़े के बाद उनकी पत्नी शोभा घर छोड़कर चली गई थी। पुलिस के एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि जैसे ही कुछ लाशें मिलने की जानकारी मिली, एक टीम मौके पर पहुंची और मौके का मुआयना किया। लाशों को बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए बीएलडीई हॉस्पिटल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button