cmDelhiट्रेंडिंग न्यूज़दिल्ली

सीएम रेखा गुप्ता ने कोचिंग सेंटर्स को एक महीने का अल्टीमेटम दिया; बोलीं-‘सभी सुरक्षा मानकों को सुनिश्चित करो नहीं तो अंजाम भुगतने…

CM Rekha Gupta One Month Ultimatum to Coaching Centres: सीएम रेखा गुप्ता ने राजधानी दिल्ली के सभी कोचिंग सेंटर्स को एक महीने का अल्टीमेटम दिया है। सीएम रेखा गुप्ता ने कोचिंग संस्थानों को सभी सुरक्षा मानकों को सुनिश्चित करने का आदेश देते हुए कहा कि कोई भी खामी पाई गई तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहना। दिल्ली सीएम ने कोचिंग संस्थानों को फायर ऑडिट, आवश्यक अग्नि सुरक्षा उपकरण और भवन सुरक्षा से जुड़ी अनिवार्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए कहा है।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि जिन कोचिंग सेंटरों के पास फायर ऑडिट, जरूरी सुरक्षा उपकरण और भवन संबंधी सुरक्षा व्यवस्थाएं नहीं होंगी, उन्हें सील किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि हाईकोर्ट की समिति की सिफारिशों के आधार पर कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कानून लाया जाएगा।

मौसम

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में चल रहे सभी कोचिंग संस्थानों के लिए एक महीने का समय तय किया गया है। चाहे उनकी संख्या 900 हो या 1000, संख्या से कोई फर्क नहीं पड़ता। मायने रखती है तो बच्चों की जिंदगी और उनकी सुरक्षा।

दिल्ली के 923 कोचिंग संस्थानों के निरीक्षण के आदेश

बता दें कि हाल ही में खबर आई थी कि दिल्ली सरकार ने राजधानी दिल्ली के 923 कोचिंग संस्थानों के बड़े पैमाने पर निरीक्षण के आदेश दिए हैं। दिल्ली के शिक्षा, उच्च शिक्षा और तकनीकी शिक्षा मंत्री आशीष सूद की अध्यक्षता में आयोजित एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान यह फैसला लिया था। आशीष सूद ने कहा कि छात्रों की सुरक्षा और कल्याण सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी और चेतावनी दी कि अनिवार्य सुरक्षा मानकों से समझौता करने वाले संस्थानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

लखनऊ अग्निकांड के बाद दिल्ली सरकार सतर्क

दरअसल, हाल ही में लखनऊ के कोचिंग सेंटर में अग्निकांड में 15 बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई थी। इस घटना के बाद उत्तर प्रदेश के कोचिंग सेंटरों, लाइब्रेरी और अन्य शैक्षणिक संस्थानों का भी निरीक्षण तेज कर दिया है। लखनऊ कोचिंग अग्निकांड से सबक लेते हुए दिल्ली सरकार किसी भी अनहोनी को लेकर सतर्क हो गई है

Related Articles

Back to top button