छत्तीसगढ़ विशेषबिलासपुर जिलाराजनांदगांव जिला

हाईकोर्ट की 2026 स्टेटस रिपोर्ट : भूपेश बघेल, लखमा समेत 15 से अधिक सांसद-विधायकों के खिलाफ 20 से ज्यादा मामलों की सुनवाई जारी

सबसे ज्यादा हाईप्रोफाइल मामला राजधानी रायपुर की विशेष अदालतों में चल रही है। इन अदालतों में पूर्व सीएम भूपेश बघेल, कैलाश मुरारका और विजय भाटिया के खिलाफ आपराधिक मामला विचाराधीन है। इसके अलावा रायपुर के ही प्रथम जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायालय में वर्तमान विधायक कवासी लखमा के खिलाफ एसीबी के विशेष मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला विचाराधीन है। वहीं हाईप्रोफाइल मामलों में बिलासपुर के सीजेएम कोर्ट में कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत आगामी महीने में आरोप तय होने हैं।

धोखाधड़ी का मामला भी पेंडिंग

इसके अलावा राजनांदगांव के विशेष न्यायालय में पूर्व सांसद मधुसूदन यादव और मोहम्म्द खालिद के खिलाफ जमाकर्ताओं के हितों के संरक्षण अधिनियम के तहत छह अलग-अलग मामले चल रहे हैं। इनमें से तीन मामलों में आरोपी नेताओं को राहत भी मिल चुकी है। वहीं प्रदेश के जांजगीर चांपा जिले में आरोपी बालेश्वर साहू और गौतम राठौर के खिलाफ धोखाधड़ी के तहत आईपीसी की धारा 420 और मारपीट के मामलों में जिला न्यायालय में अभियोजन साक्ष्य की प्रक्रिया जारी है।

Related Articles

Back to top button