CG Accidentupउत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज

दोस्तों के साथ मौत का सफरः डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, 2 लोगों की उखड़ी सांसें, 3 की हालत देख चीख पड़े लोग

गाजियाबाद. जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है. जहां तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई. हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई. वहीं 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को कार से बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया. पुलिस घटना की जांच कर रही

बता दें कि घटना दिल्ली-मेरठ मार्ग पर राज चौपला स्थित ईएसआईसी अस्पताल के सामने उस वक्त घटी, जब कुछ लोग कार में सवार होकर मेरठ की ओर लौट रहे थे. इसी दौरान कार चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार डिवाइडर पर चढ़कर रैपिड ट्रेन के पिलर से टकराकर पलट गई. घटना इतनी भयानक थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. हादसा होता देख राहगीर मौके पर इकट्ठा हो गए. जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी.

जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार में फंसे सभी लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया. जहां डॉक्टरों ने जांच कर 2 लोगों को मृत घोषित कर दिया. मृतकों की पहचान आदेश कसाना (32) और अंकित तिवारी (25) के रूप में हुई है. वहीं तीन घायलों का इलाज जारी है. पुलिस घटना के पीछे के कारण का पता लगाने में जुट गई है.

Related Articles

Back to top button