ईंधन की कमी के बीच राहत भरी खबर … होर्मुज पार कर गुजरात पहुंचा भारतीय टैंकर ‘Symi’… लदा है 20 हजार टन LPG

अरागची ने कहा कि ईरान होर्मुज में सुरक्षा के रक्षक के तौर पर अपनी ऐतिहासिक जिम्मेदारी हमेशा निभाएगा. सोशल मीडिया एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि मेरे मेजबान विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ बातचीत में हमने क्षेत्रीय घटनाओं पर बातचीत की. इससे ये साफ किया कि ईरान होर्मुज में सुरक्षा के रक्षक के तौर पर अपनी ऐतिहासिक जिम्मेदारी हमेशा निभाएगा. ईरान सभी मित्र देशों का एक भरोसेमंद साझीदार है, जो व्यापार की सुरक्षा पर भरोसा कर सकते हैं.
भारत आने वाला 15 वां जहाज
जानकारी के मुताबिक, इससे पहले 13 मई को भारत जा रहा LPG टैंकर MV Sunshine होर्मुज स्ट्रेट को पार कर रहा था. इससे उसे भारत में आने के लिए सुरक्षित रूप से आगे बढ़ने के लिए हर तरह का सहयोग दिया जा रहा था. ये भारत जा रहा 15वां LPG जहाज था जिसे फारसी खाड़ी से सुरक्षित रूप से निकाला गया था. इस जहाज को भारत की ओर सुरक्षित रूप से आगे बढ़ने के लिए भारतीय नौसेना सहित कई एजेंसियों ने हर तरह का सहयोग दिया.
इससे पहले ईरान के कानूनी और अंतर्राष्ट्रीय मामलों के उप विदेश मंत्री काजेम गरीबाबादी ने कहा कि एक बार शांति स्थापित हो जाने पर होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) में स्थिति बेहतर हो जाएगी. गरीबाबादी ने कहा कि अमेरिका गंभीर कूटनीति में शामिल नहीं था. उन्होंने कहा कि एक बार शांति स्थापित हो जाने पर होर्मुज स्ट्रेट की स्थिति पहले से बेहतर हो जाएगी. इसमें पारदर्शिता होगी. इसमें कोई विसंगति नहीं होगी. हम अंतर्राष्ट्रीय कानून से बाहर नहीं जाएंगे.



