अपना जिलाकबीरधाम विशेषजुर्मस्थानीय समाचार

पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में 8 घन्टे के अंदर चोर जेल में

चोर चढ़ा कोतवाली पुलिस के हत्थे।

8 घंटे के अंदर चोर जेल में

कवर्धा,4 अक्टूबर 2020। कबीरधाम जिले में चोरी के अपराध पर अकुश लगाने पुलिस अधीक्षक के.एल. ध्रुव के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी तथा उप पुलिस अधीक्षक अजाक / काईम बी.आर. मंडावी के द्वारा लगातार जिले के सभी थाना प्रभारियों को चोरी के घटनाओं पर अंकुश लगाने सख्त निर्देशित किया गया था तथा घटनास्थल की बारीकी से जांच कर जल्द से जल्द निराकरण करने कहां गया था। इसी तारतम्य में थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश यादव के कुशल नेतृत्व में दिनाक 04.10 2020 को प्रार्थी भगवान दास कोसले निवासी रविदास नगर कवर्धा के सूने मकान में अज्ञात चोर द्वारा दरवाजे का ताला तोडकर घर में रखे सामान पीतल की बाल्टी 01 नग ताबे की थाली 01 नग , कुकर 01 नग , भगवान की पीतल की मूर्ति 03 नग पीतल की घंटी 01 नग , स्पीकलर नोजल 04 नग एल्युमिनियम कढाई 01 नग कछुआ तांबे का 01 नग कुल कीमती 10000 / -रू को दिनांक 03.10 2020 से 04.10.2020 के दरम्यानी रात्रि मे चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर थाना प्रभारी मुकेश यादव द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये टीम गठित कर अज्ञात आरोपी के पता तलाश हेतु रवाना किया गया, टीम के लगातार पता तलाश करने पर मुखबीर के सूचना पर संदेही शाहरूख अली पिता सरताज उर्फ शेरू अली निवासी रविदास नगर कवर्धा से पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार कर चोरी का सामान पेश किया जिसे मौके पर जप्ती कार्यवाही कर आरोपी शाहरूख अली को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया । इस कार्य में थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश यादव, उमा उपाध्याय , चुम्मन साहू ,राजकुमार चंद्रवंशी, पवन राजपूत ,संदीप शुक्ला का सराहनीय योगदान रहा है

शातिर बदमाश शाहरूख अली

Related Articles

Back to top button