‘UP के विकास की नई लाइफलाइन बनेगा…’, PM मोदी ने गंगा एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, कहा- जो पिछले 6-7 दशक में नहीं हुआ, वह अब…

पीएम मोदी ने इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि ये भी अद्भूत संयोग है कि पिछले चार-पांच दिनों में मैं मां गंगा के सानिध्य में रहा हूं। 24 अप्रैल को जब मैं बंगाल में था, तब मां गंगा के दर्शन किए और कल तो मैं काशी में था और आज सुबह ही फिर विश्वनाथ जी, मां अन्नपूर्णा और मां गंगा का दर्शन करने का सौभाग्य मिला था और अब मां गंगा के नाम से बने इस एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करने का मौका मिला।
गंगा हजारों वर्षों से यूपी की जीवन रेखा
इसमें हमारा विकास का विजन भी झलकता है और संस्कृति का दर्शन होता है। जैसे मां गंगा हजारों वर्षों से उत्तर प्रदेश और इस देश की जीवन रेखा रही है वैसे ही आधुनिक प्रगति के इस दौर में उनके समीप से गुजरता ये एक्सप्रेस वे UP के विकास की नई लाइफलाइन बनेगा। ।इसमें विकास का हमारा विजन भी झलकता है और हमारी विरासत के भी दर्शन होते हैं। मैं यूपी के करोड़ों लोगों को गंगा एक्सप्रेस-वे की बधाई देता हूं।
भाजपा-एनडीए ने प्रचंड जीत दर्ज की थी
पीएम मोदी ने आगे कहा कि कुछ समय पहले, जब बिहार में चुनाव हुए तो भाजपा-एनडीए ने प्रचंड जीत दर्ज की थी, एक इतिहास रच दिया था। अभी कल ही गुजरात में महानगर पालिका, नगर पालिका, जिला पंचायतें, नगर पंचायतें, तहसील पंचायत… इन सब के चुनाव के नतीजे आए हैं। 80 से 85 प्रतिशत नगरपालिका और पंचायत भाजपा ने जीत ली हैं। मुझे विश्वास है कि इन पांच राज्यों के चुनाव में भी भाजपा ऐतिहासिक जीत की हैट्रिक लगाने जा रही है। 4 मई के नतीजे विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करेंगे। देश के विकास की गति को नई ऊर्जा से भरेंगे।
पांच राज्यों में भाजपा जीतेगी
पीएम मोदी ने दावा किया कि 5 राज्यों के चुनाव में भाजपा जीतेगी। ये एक्सप्रेस-वे हरिद्वार तक पहुंचेगा। ये डबल इंजन सरकार का विजन है। गंगा एक्सप्रेस-वे का विस्तार करेंगे। जो काम दशकों नहीं हुआ वो अब हो रहा है। नई संभावनाओं और सपनों का एक्सप्रेस-वे है। एक्सप्रेस-वे से यूपी में नए-नए उद्योग आएंगे। बंगाल में भारी मतदान हो रहा है। पहले चरण के तरह जनता निकल रही है। निर्भीक तरह से बंगाल में मतदान हो रहा है”


