‘5 राज्यों के चुनाव में भाजपा जीतेगी…’, हरदोई में PM मोदी का बड़ा बयान, कहा- BJP लगाएगी ऐतिहासिक जीत की हैट्रिक

निर्भीक तरह से बंगाल में मतदान हो रहा
पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा 5 राज्यों के चुनाव में जीतेगी और जीत का हैट्रिक लगाएगी। बंगाल में भारी मतदान हो रहा है। पहले चरण के तरह जनता निकल रही है। निर्भीक तरह से बंगाल में मतदान हो रहा है। ये एक्सप्रेस-वे हरिद्वार तक पहुंचेगा। ये डबल इंजन सरकार का विजन है। गंगा एक्सप्रेस-वे का विस्तार करेंगे। जो काम दशकों नहीं हुआ वो (PM Modi Big Statement) अब हो रहा है। नई संभावनाओं और सपनों का एक्सप्रेस-वे है। एक्सप्रेस-वे से यूपी में नए-नए उद्योग आएंगे।
जीत की लगाएगी हैट्रिक
पीएम मोदी ने आगे कहा कि कुछ समय पहले, जब बिहार में चुनाव हुए तो भाजपा-एनडीए ने प्रचंड जीत दर्ज की थी, एक इतिहास रच दिया था। अभी कल ही गुजरात में महानगर पालिका, नगर पालिका, जिला पंचायतें, नगर पंचायतें, तहसील पंचायत… इन सब के चुनाव के नतीजे आए हैं। 80 से 85 प्रतिशत नगरपालिका और पंचायत भाजपा ने जीत ली हैं। मुझे विश्वास है कि इन पांच राज्यों के चुनाव में भी भाजपा (PM Modi Big Statement) ऐतिहासिक जीत की हैट्रिक लगाने जा रही है। 4 मई के नतीजे विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करेंगे। देश के विकास की गति को नई ऊर्जा से भरेंगे
महिला आरक्षण बिल पर साधा निशाना
पीएम मोदी ने आगे कहा कि महिला आरक्षण बिल विपक्ष ने पास नहीं होने दिया। ये कानून पास होता तो 2029 में आरक्षण मिलता। सपा और कांग्रेस का असली चेहरा सामने आया है। सपा और कांग्रेस महिला विरोधी पार्टियां है। सपा जातिवाद और परिवारवाद से ऊपर नहीं उठती है। यूपी के लोग सपा से सावधान रहें। जेवर एयरपोर्ट का भी उद्घाटन हो चुका है। पिछली सरकार में अपराध यूपी की पहचान था। यूपी के माफियाओं पर फिल्म बनती थी। आज यूपी की देशभर में पहचान बदल गई।


