
भारत के पूर्व टेनिस प्लेयर लिएंडर पेस हाल ही में बीजेपी में शामिल हुए थे। पार्टी में आते ही उन्हें बंगाल चुनाव में स्टार प्रचारक बना दिया गया। अब उन्हें केंद्र सरकार की तरफ X कैटेगरी की सिक्योरिटी भी दे दी गई है। पेस ने 31 मार्च को स्पोर्ट्स मिनिस्टर किरण रिजिजू की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी जॉइन की थी। रविवार को बीजेपी ने बंगाल चुनाव के मद्देनजर स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की। मोदी और अमित शाह सहित इस लिस्ट में 40 नाम थे। हालांकि, सबसे ज्यादा फोकस लिएंडर पेस के नाम पर गया। जाहिर है कि उन्हें पार्टी जॉइन किए सिर्फ एक हफ्ते हुए हैं।
भारतीय टेनिस दिग्गज और हाल ही में बीजेपी में शामिल हुए लिएंडर पेस की सुरक्षा को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. उन्हें ‘X’ कैटेगरी की सुरक्षा मुहैया कराई गई है.
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस को ‘X’ कैटेगरी का सिक्योरिटी कवर दिया है. हाल ही में भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थामने वाले पेस की सुरक्षा की जिम्मेदारी अब सीआईएसएफ (CISF) के जवानों के पास रहेगी. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में लिएंडर पेस की बड़ी भूमिका मिलने की संभावना है. सुरक्षा चिंताओं के मद्देनजर गृह मंत्रालय ने उन्हें केंद्र की सुरक्षा देने का फैसला लिया है.
टेनिस जगत के इस बड़े नाम को औपचारिक रूप से बीजेपी में शामिल होने के तुरंत बाद यह सिक्योरिटी कवर दिया गया है. अब लिएंडर पेस के साथ हर वक्त CISF के सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे. बंगाल चुनाव के प्रचार के दौरान उनकी सुरक्षा को लेकर कोई कोताही न हो इसके लिए गृह मंत्रालय ने यह आदेश जारी किया है.
रविवार को बीजेपी ने बंगाल चुनाव के मद्देनजर स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की। मोदी और अमित शाह सहित इस लिस्ट में 40 नाम थे। हालांकि, सबसे ज्यादा फोकस लिएंडर पेस के नाम पर गया। जाहिर है कि उन्हें पार्टी जॉइन किए सिर्फ एक हफ्ते हुए हैं।

लिएंडर पेस ने हाल ही में औपचारिक रूप से BJP का हाथ थामा है. उनके सियासी सफर की शुरुआत के साथ ही उनकी सुरक्षा को लेकर कयास लगाए जा रहे थे. गृह मंत्रालय ने सुरक्षा स्थिति का आकलन करने के बाद उन्हें ‘X’ श्रेणी की सुरक्षा देने की फाइल को मंजूरी दे दी है.
कुछ वक्त पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुलाकात के बाद पेस ने कहा था, “मोदी जी ने मुझे बुलाकर एक बंगाली होने के नाते सम्मान दिया और युवाओं व खेलों को लेकर अपना विजन भी साझा किया. आज मैं उसी मिशन को आगे बढ़ाने के लिए यहां मौजूद हूं.”
लिएंडर पेस भारत के सबसे सफल टेनिस खिलाड़ियों में से एक हैं। उनका जन्म 17 जून 1973 को कोलकाता में हुआ था। 1996 के अटलांटा ओलिंपिक में उन्होंने टेनिस (सिंगल्स) में ब्रॉन्ज मेडल जीता। वे डबल्स में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी भी रह चुके हैं।



