छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़: पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव के लिए बीजेपी ने पूरी की तैयारी, प्रत्याशियों का ऐलान 25 जनवरी तक

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पंचायत और नगरीय निकाय चुनावों को लेकर बीजेपी ने अपनी रणनीति तैयार कर ली है। नगर निगम के महापौर, नगर पंचायतों के अध्यक्ष, नगर पालिकाओं के अध्यक्ष और पार्षदों के प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इन सभी पदों पर प्रत्याशियों का ऐलान 25 जनवरी तक पूरा कर लिया जाएगा।

महापौर प्रत्याशियों का चयन:
प्रदेश चयन समिति महापौर पद के प्रत्याशियों का चयन करेगी। जिलों से पैनल तैयार कर संभागीय समिति को भेजा जाएगा, जिसके बाद यह पैनल प्रदेश समिति के पास जाएगा। प्रदेश समिति इन नामों पर मंथन कर अंतिम फैसला करेगी। आवश्यकता पड़ने पर राष्ट्रीय संगठन से भी अनुमोदन लिया जा सकता है।

पालिका और पंचायत चुनाव एक साथ:
सूत्रों के मुताबिक, इस बार पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव एक साथ कराए जाएंगे। पहले नगरीय निकाय चुनाव होंगे, उसके बाद पंचायत चुनाव संपन्न होंगे। दोनों चुनावों के बीच समय का अंतर कम होने के कारण प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया तेज़ी से चल रही है। दावेदार लगातार जिलों और संभागीय प्रभारियों से संपर्क कर रहे हैं।

संभागीय समिति की भूमिका:
नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के अध्यक्षों के प्रत्याशी संभागीय समिति द्वारा तय किए जाएंगे। जिलों से प्राप्त पैनलों पर मंथन के बाद, प्रदेश समिति की अनुमति से प्रत्याशियों का ऐलान किया जाएगा। पार्षदों के नाम भी संभागीय समिति द्वारा तय किए जाएंगे।

बीजेपी ने इस बार सभी स्तरों पर चुनावी तैयारियों को तेज़ कर दिया है। प्रत्याशियों के चयन में संतुलन और संगठनात्मक ताकत पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button