अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषमहासमुन्द जिलास्थानीय समाचार
मॉर्निंग वॉक पर निकले दो बच्चो को जंगली हाथी ने किया घायल


CG09NEWS|महासमुंद जिले के बरोण्डा-साराडीह मार्ग में मार्निग वाक पर निकले 2 बच्चो को दंतैल हाथी ने चोट पहुँचाया है. दोनो बच्चों को दंतैल हाथी घायल करने के बाद घोडारी की ओर गये हैं.
मिली जानकरी के अनुसार दोनो बच्चे सोमेश कुर्रे उम्र 14 वर्ष एवं डेविड गायकवाड़ उम्र 18 वर्ष ग्राम साराडीह के रहने वाले है. एक बच्चे को आर एल सी अस्पताल व दूसरे को जिला अस्पताल भेजने की तैयारी है. मामला महासमुंद वनपरिक्षेत्र का है. जिसके संबंध में DFO मयंक पाण्डे से संपर्क करने पर, कोई जवाव नही आया.



