बिलासपुर जिला
महिला पटवारी निलंबित, बटांकन दस्तावेज में प्रविष्टि व काट-छांट करने पर किया निलंबित…

बिलासपुर. सक्षम अधिकारी के आदेश के बिना बटांकन दस्तावेज में प्रविष्टि व काट-छांट करने पर अनुविभागीय अधिकारी ने महिला पटवारी को निलंबित कर दिया है.
एसडीएम ने जांच के लिए कमेटी गठित की थी, जिसनें जांच में छग सिविल सेवा आचरण नियम के प्रावधानों का उल्लंघन पाया, जिसके बाद निलंबन की कार्रवाई की गई. निलंबन अवधि में महिला पटवारी का मुख्यालय बिलासपुर तहसील होगा.




