कोरोना संक्रमण एक बार फिर पूरे देश सहित छत्तीसगढ़ में तेजी से पैर पसार रहा, नए वैरिएंट को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट…

खैरागढ़. कोरोना संक्रमण एक बार फिर पूरे देश सहित छत्तीसगढ़ में तेजी से पैर पसार रहा है. इस बार कोरोना का नया वैरिएंट जे एन 1 है. कोरोना के नए वैरिएंट लेकर स्वास्थ्य महकमा भी अलर्ट मोड पर है और खैरागढ़ जिला में भी इसके जांच के लिए कीट सहित ऑक्सीजन सिलेंडर भी तैयार कर लिये गए हैं.

कोरोना को लेकर बरतें एहतियात
वहीं खैरागढ़ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) विवेक बिसेन ने बताया कि ओमिक्रॉन की तरह ही यह भी कोरोना का एक नया वैरिएंट है. प्रदेश में अभी इसके केस कम हैं और जो केस सामने आए हैं वो भी होम आइसोलेशन में हैं. किसी को अभी तक कोई गंभीर समस्या नहीं हुई है. उन्होंने ने आम लोगों से इसे लेकर अपील की है कि लोग घबराए नहीं, भीड़-भाड़ वाली जगह पर मास्क का प्रयोग करें और जिनको दूसरी कोई गंभीर बीमारी है उन्हें विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है.
2019 से सामने आया कोरोना वायरस जो उस समय कोविड 19 के रूप में जाना गया. कोरोना अब तक कई रूप परिवर्तित कर चुका हैं, जिससे बचाव के लिए लगभग देशभर में वैक्सीन के साथ-साथ ही बूस्टर डोज भी लगाया जा चुका है. जिसके बाद अब कोविड का असर पहले की तरह भयावह होने की संभावना नहीं है. इसलिए हमे चाहिए की हम इस से डरे नहीं बल्कि सावधान रहें और एहतियात बरते.
प्रदेश में कोरोना के 19 एक्टिव मरीज
प्रदेश भर में बुधवार को कोरोना के 5 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है. जिसमें रायपुर से एक, रायगढ़ से 2 और बस्तर से 2 मरीज मिले हैं. अब तक मिले मरीजों को मिलाकर प्रदेश में सक्रीय मरीजों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है.



