रायपुर जिलाविविध
शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने राजस्थान जाएंगे CM साय, यहां से दिल्ली के लिये होंगे रवाना, मंत्रिमंडल का नाम तय हो सकता है…

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिल्ली जा सकते हैं. दिल्ली जाने से पहले सीएम साय राजस्थान जाएंगे. जहां वे नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे. जानकारी के मुताबिक सीएम दिल्ली में केंद्रीय नेताओं से मुलाक़ात कर मंत्रिमंडल को लेकर चर्चा कर सकते हैं. जहां छत्तीसगढ़ के मंत्रिमंडल का नाम तय होगा. मंत्रिमंडल में अधिकतर नए नाम सामने आने की संभावना है.
बता दें कि 13 दिसंबर को प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शपथ ली थी. उनके साथ प्रदेश के दो नए उप-मुख्यमंत्रियों ने भी शपथ ली थी. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा, अन्य केंद्रीय मंत्री, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों समेत भाजपा कार्यकर्ता और आम लोग मौजूद थे.



