जशपुर जिला
मतदाताओं को प्रलोभन देने दो कार से साड़ी, फर्जी राशनकार्ड और कांग्रेस प्रत्याशी का बैनर मिला, भाजपा कार्यकर्ताओं ने देर रात पकड़ा…

जशपुर. मतदाताओं को प्रलोभन देने दो कार से साड़ी, फर्जी राशनकार्ड और कांग्रेस प्रत्याशी विनय भगत के बैनर पोस्टर को बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बुधवार देर रात रंगे हाथ पकड़ा है. जिसकी सूचना मिलते ही मौके पर जशपुर तहसीलदार और पुलिस टीम पहुंची.


इधर भाजपा प्रत्याशी रायमुनि भगत भी मौके पर पहुंची. भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि जशपुर के कांग्रेस प्रत्याशी विनय भगत के द्वारा मतदाताओं को साड़ी बांटकर उनके पक्ष में वोट डालने के लिए प्रलोभन दिया जा रहा है



