छत्तीसगढ़ विशेषरायपुर जिला

सरकारी नौकरी और सालों से गायब, शिक्षिका पर गिरी निलंबन की गाज

रायपुर. 9 सालों से अनुपस्थित शिक्षिका मीना श्रीवास्तव पर कार्रवाई करते हुए निलंबित कर दिया गया है. जिसका आदेश स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय से जारी हुआ है. शिक्षिका के ऊपर लाखों की रकम में घपलेबाजी का आरोप लगा था, जिसके बाद ये कार्रवाई की गई है.

शिक्षिका मीना श्रीवास्तव शासकीय उन्नत अध्ययन शिक्षण संस्थान बिलासपुर में पदस्थ थीं. जो 7 जुलाई 2012 से 12 मार्च 2021 तक अनुपस्थित थी. जिन पर हेल्थ केयर कंपनी के नाम पर 15 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप था. जिसको लेकर सरकंडा थाना में FIR दर्ज किया गया था. विभागीय जांच के लिए संभागीय संयुक्त संचालक बिलासपुर के रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की गई.

 

Related Articles

Back to top button