कबीरधाम विशेषछत्तीसगढ़ विशेष
रेगाखार थाना: मालखाने में रखे वर्ष 2004 से 2021 तक के 37 बिसरा को पुलिस ने किया नष्ट…

रेंगाखार जंगल थाना के मालखाने में रखे मर्ग और हत्या के 37 प्रकरणों में जब्त बिसरा गुरुवार को भू- विलीन हो गए। एसडीएम से विधिवत आदेश लेकर पुलिस ने जब्त बिसरा को श्मशान में गड्ढा खोलकर दफन किया। डीएसपी कौशल किशोर वासनिक ने बताया कि फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) के जांच के बाद विभिन्न प्रकरणों के बिसरा थाने के मालखाने में बोतलों में बंद करके जमा रखा गया था।
इनकी उपयोगिता अब नहीं रह गई थी। वहीं वर्षों से बोतलों में बंद बिसरा से दुर्गंध आने लगी थी, जिसके चलते इन्हें नष्ट किया जाना आवश्यक हो गया था। नष्ट किए गए बिसरा, टीबीया बोन, फांसी का फंदा, कपड़े आदि सामान शामिल है। वर्ष 2004 से 2021 तक के 37 मामलों के हैं। इन मामलों का निराकरण हो चुका है। बताया गया कि ममलों का निराकरण होने के कारण अब इन बिसरा की उपयागिता नहीं थी। इस कारण पूरी तरह नष्ट कर दिया।



