कबीरधाम विशेषछत्तीसगढ़ विशेष

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का बुरा हाल: लैब टेक्नीशियन नहीं, मरीजों को इलाज कराने जाना पड़ रहा 4 किमी दूर छिरहा…

ग्राम पंचायत कठोतिया में संचालित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का बुरा हाल है। अस्पताल में स्टाफ की कमी के चलते क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। कठौतिया में डॉक्टर और अस्पताल में लैब टेक्नीशियन नहीं होने के कारण मरीजों को गांव से 4 किमी दूर छिरहा जाना पड़ता है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में न तो ब्लड टेस्ट होता है और न ही टाइफाइड का इलाज। जिससे मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। घनी आबादी के बावजूद जिले के सरहदी क्षेत्र का यह सरकारी अस्पताल हमेशा बंद रहता है। इससे ग्रामीणों की परेशानी बढ़ जाती है।

कठौतिया निवासी दसरु ध्रुव, राधे हरि साहू, लोकनाथ साहू, मनीराम दिवाकर ने बताया कि क्षेत्र के हिसाब से अस्पताल में लोगों को इलाज की सुविधाएं नहीं मिल पा रही है। इससे मरीजों को भटकना पड़ता है। अस्पताल में वर्तमान में दो तो एनएम और एक फार्मासिस्ट है। ग्राम पंचायत पथरिया के ग्रामीणों द्वारा एक पूर्णकालिक सर्जन की नियुक्ति की मांग की जा रही है।

लेकिन वर्षों बाद भी सर्जन नहीं मिले है। ग्रामीणों ने बताया कि 2 महीने पहले एमबीबीएस डॉक्टर आई थी। वह भी पढ़ाई के लिए बाहर चली गई। इससे स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा सी रह गई है। आंख के डॉक्टर के लिए एक भी चिकित्सक नहीं है। न ही रात्रि कालीन सुविधा के लिए अस्पताल में चौकीदार है। ग्रामीणों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जिला प्रशासन से गुहार लगाते हुए सरप्राइज चेकिंग करने की मांग की है।                                                 सरपंच सुजीत पटेल ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की हालत डॉक्टर और पैरामेडिकल कर्मचारियों के अभाव के चलते अस्पताल में मरीजों को कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल का निरीक्षण भी नहीं किया है।

जिला प्रशासन के द्वारा भी अस्पताल की सुविधाओं में विस्तार करने को लेकर पहल नहीं की जा रही है। सरपंच ने बताया कि क्षेत्रीय दौरे पर आने वाले जनप्रतिनिधियों को अस्पताल में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार एवं पूर्णकालिक चिकित्सक नियुक्ति को लेकर मांग पत्र भी सौंपा गया है। बावजूद अभी तक व्यवस्था नहीं हो पाई है।                    बेमेतरा बीएमओ शरद कुहाड़े ने बताया कि कर्मचारियों की कमी के चलते ऐसे हालत बन रहे है। शासन को कर्मचारियों की नियुक्ति को लेकर पत्र लिखा गया है। उन्होंने बताया कठौतियों के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में पदस्थ रूरल मेंडिकल असिस्टेंड गोदावरी साहू एम्स में ट्रेनिंग के लिए गई हुई है। एक दो दिन में काम पर लौट जाएगी। अस्पताल में कर्मचारियों की व्यवस्था बनाने को तैयारी जारी है।

Related Articles

Back to top button