अपना जिलाकबीरधाम विशेषब्रेकिंग न्यूजशिक्षा एवं नौकरीस्थानीय समाचारस्वास्थ्य

28 लाख रूपए की आर्थिक सहायता मंजूर

कवर्धा, 24 जुलाई 2020। कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा ने जिला प्रशासन द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र छह-चार के तहत पांच विपत्तिग्रस्त परिवार को 28 लाख रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। इसके तहत पंडरिया तहसील के मुनमुना निवासी श्री समयलाल-श्रीमती गंगिया बाई और संदीप की सर्प काटने से मृत्यु हो जाने पर संयुक्त विपत्तिग्रस्त पुत्र प्रशांत, पुत्री प्रज्ञा को चार-चार लाख के मान से 12 लाख रूपये, मंगली निवासी श्रीमती पांचो बाई की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर संयुक्त विपत्तिग्रस्त दो पुत्र बिसरू, दशरू एवं तीन पुत्री जेठिया, केसली एवं प्रेमबती को चार लाख रूपये, बुचीपारा निवासी जितेन्द्र की सर्प काटने से मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त श्रीमती उर्मिला को को चार लाख रूपए, दुल्लापुर निवासी मनहरण साहू की आकाशीय बिजली गिरने से मृत्यु होने पर विपत्तिग्रस्त सुखचंद को चार को चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। कवर्धा विकासखंड के ग्राम महराटोला निवासी जलेश की बिच्छुदंश से ईलाज के दौरान मृत्यु हो जाने पर विपतिग्रस्त रामनाथ को चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।

Related Articles

Back to top button