विविध

बीजेपी प्रभारी माथुर 21 को आएंगे , चार दिन में 17 घंटे तक सियासी मंथन, वन टू वन मीटिंग भी लेंगे

छत्तीसगढ़ भाजपा का प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पूर्व राज्यसभा सांसद ओम माथुर पहली बार 21 नवंबर को छत्तीसगढ़ आएंगे। चार दिवसीय प्रवास के दौरान 17 घंटे तक वे पार्टी के कामकाज की समीक्षा करेंगे। साथ ही पार्टी के बड़े से लेकर छोटे नेताओं के साथ वन टू वन मीटिंग भी करेंगे।

माथुर 21 नवंबर को दोपहर 1.40 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट में स्वागत के बाद पार्टी कार्यकर्ता उनको लेकर कार्यालय आएंगे। अगले दिन दो दिन 22 और 23 नंवबर को सुबह से शाम तक बैठकों को सिलसिला चलेगा। अगले दिन 24 नवंबर को वे एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कोर ग्रुप के साथ अलग से होगी मीटिंग

प्रदेश प्रभारी ओम माथुर 22 नवंबर को कोर कमेटी, प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश मोर्चा अध्यक्ष, जिला प्रभारी, सह प्रभारी और जिला प्रभारी के साथ सबसे पहले परिचयात्मक बैठक करेंगे। इसके बाद प्रदेश महामंत्री और संभाग के प्रभारियों, सांसदों और विधायकों के अलावा कोर कमेटी की अलग- अलग मीटिंग लेंगे। इस दौरान वे वरिष्ठता के आधार पर नेताओं के साथ वन टू वन मीटिंग भी करेेंगे। 23 नवंबर को वे सभी मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी और सभी प्रकोष्ठों के संयोजक व सह संयोजक के साथ मीटिंग करेंगे।

Related Articles

Back to top button