छत्तीसगढ़ विशेष

1 दिन में 2 आरक्षकों की मौत, जाँच में जुटी पुलिस

कोंडागांव। एक ही दिन में कोंडागांव में 2 आरक्षकों की मौत हो गई. एक हादसा रात 8.30 बजे केशकाल में हुआ है, जहां मौत से मातम छा गया. वहीं दूसरे आरक्षक ने खुद को गोली मार ली. इस तरह एक दिन में दो जिंदगियां चली गई

केशकाल घाटी के चौथे मोड़ पर बाइक सवार युवक का अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई. ऐसे में मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर केशकाल पुलिस पहुंची. जहां से शव को समदायिक स्वास्थय केंद्र केशकाल लाया गया. मृतक के जेब में मिले पर्स से मृतक की पहचान की गई. मृतक का नाम पुलिस आरक्षक राम कुमार नेताम है, जो कि जिला कोंडागांव के थाना फरसगांव में पदस्थ था

धनोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम आंचला पारा निवासी है. पुलिस जांच में जुटी हुई है. घटना की सूचना परिजनों को पुलिस ने दे दी है. बता दें कि एक ही दिन में कोण्डागांव जिले के आरक्षकों की मौत हो गई है. धनोरा थाना में एक आरक्षक ने खुद को गोली मार ली, तो दूसरा आरक्षक का सड़क दुर्घटना में मौत हो गई.

 

Related Articles

Back to top button