कोरबा जिलाछत्तीसगढ़ विशेषसियासत
प्रदेश अध्यक्ष साव लेंगे मैराथन बैठक, चार दिनों तक अलग-अलग जिलों का करेंगे दौरा

रायपुर| अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर भाजपा-कांग्रेस की बैठकों का दौर शुरु हो चुका है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव आज से मैराथन बैठक लेंगे. वे चार दिन तक अलग-अलग जिलों में बैठकें लेंगे. साथ ही कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करेंगे| कोरबा में अरुण साव की मौजूदगी में जिला कार्यसमिति और समन्वय समिति की बैठक होगी. कार्यकर्ताओं से भी चर्चा करेंगे. कोरबा के बाद 6 नवंबर को अंबिकापुर, 7 नवंबर को बलरामपुर और 8 नवंबर को कवर्धा में बैठक होगी



