छत्तीसगढ़ विशेषबिलासपुर जिला

मार्केटिंग कर्मचारियों का दर्दनाक मौत,जानिए ये कैसा हुआ अप हो जाएँगे हैरान

बिलासपुर। रतनपुर में गिट्टी से भरी एक तेज रफ्तार हाईवा ने मार्केटिंग का काम करने वाले बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। दुर्घटना में बाइक चालक की मौत हो गई जबकि उसका साथी घायल हो गया। दुर्घटना के बाद हाईवा चालक फरार हो गया है। रतनपुर में बड़े पैमाने पर अवैध उत्खनन कर मुरूम और गिट्टी का परिवहन किया जाता है। ये वाहन शहर के बीच से गुजरते हैं।

दो युवक इटवापाली, मस्तूरी के श्याम बघेल (25 वर्ष) अपने साथी साजा, बेमेतरा निवासी धनराज साहू के साथ बिलासपुर लौट रहे थे। गांधीनगर के पास पीछे से गिट्टी भरे बेकाबू हाईवा ने पीछे से उनको टक्कर मारी। हाईवा के नीचे बाइक के साथ चालक श्याम बघेल भी दब गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पीछे बैठे धनराज हाईवा के टक्कर से उछलकर दूर जा गिरा। उसे कई जगह चोट आई है। रतनपुर पुलिस ने अपराध दर्ज कर हाईवा चालक की तलाश शुरू कर दी है। दूसरे बाइक सवार का इलाज रतनपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

 

Related Articles

Back to top button