छत्तीसगढ़ विशेषजुर्मबालोद जिला
बीएसपी क्वारी माइंस एरिया में सड़के के बीचों-बीच मिली युवक की लाश,जानिए क्या है पूरा मामला

बालोद। दल्ली राजहरा बीएसपी क्वारी माइंस एरिया में सड़क के बीचों-बीच युवक की लाश मिली है. हत्या की आशंका पर जांच के लिए राजनांदगांव से डॉग स्क्वाड को बुलाया गया है.
दल्ली राजहरा थाना क्षेत्रान्तर्गत बीएसपी क्वारी माइंस रोड पर मिले युवक की पहचान दल्ली राजहरा थाना क्षेत्र के ग्राम गुजरा निवासी 21 वर्षीय डोमेन्द्र टेकाम पिता मोहन लाल टेकाम के रूप में हुई है.



