छत्तीसगढ़ विशेषरायपुर जिला

धान खरीदी शुरू होने से पहले नेता प्रतिपक्ष चंदेल की सरकार से मांग, ‘प्रति एकड़ खरीदें 20 क्विंटल धान

एक नवंबर से प्रदेश में धान खरीदी शुरू होने वाली है. खरीदी केंद्रों में चल रही तैयारियों के बीच नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने भूपेश सरकार से किसानों से प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की खरीदी करने की मांग की है. इसके साथ ही धान का वजन नॉर्मल की बजाए इलेक्ट्रॉनिक काटे से खरीदी करने की बात कही है

नारायण चंदेल ने आरोप लगाया कि सोसाइटी में धान खरीदी की समुचित व्यवस्था नहीं है. किसान के बैठने, पानी पीने, छाएं की व्यवस्था नहीं है. वहीं धान गीला, सूखा, खराब होने की शिकायत पर किसानों को वापस कर दिया जाता हैं. उनके लिए भी पर्याप्त व्यवस्था करें.

उन्होंने कहा कि कई किसानों की जमीन गायब हुई हैं, ताकि कम धान की खरीदी करे. ऐसा अत्याचार न करें. इसके अलावा धान का उठाव एक हफ्ते के अंदर परिवहन करके डंप करें, जिससे धान सड़ने न पाए. समय पर किसानों को टोकन मिल जाए. इन सभी व्यवस्था को दुरुस्त करें.

नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि खरीदी केंद्रों में पर्याप्त बारदाने बोरे नही हैं. हड़ताल पर गए सहकारी समिति के अधिकारी-कर्मचारियों से अभी तक बातचीत नहीं की. धान खरीदी को सुचारू रूप से चलाने के लिए सम्मानजनक तरीके से कर्मचारियों की वेतन विसंगति दूर करें

Related Articles

Back to top button