पहाड़ो के बीच खेल रहे थे जुआ , पुलिस को देख इधर-उधर भागने लगे जुआरी

कोरबा। जिले में पुलिस ने जुए की फड़ में रेड मारी तो देखी की पहाड़ में जुआरियों की महफिल सजी थी।और इतनी बाइक जब्त हुई कि उसे ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर लाना पड़ गया। 3 लाख से ज्यादा कैश भी बरामद किया है। इसके अलावा 15 आरोपी भी गिरफ्तार हुए हैं। मामला पाली थाना क्षेत्र का है। चैतुरगढ़-जेमरा के पहाड़ में लंबे समय से जुआ खेला जा रहा था। पुलिस ने देर रात को यहां पर दबिश दी। पुलिस जैसे ही पहुंची वहां मौजूद लोग यहां-वहां भागने लगे। इसके बावजूद पुलिस ने 15 लोगों को पकड़ा है। इस काम के लिए पुलिस की स्पेशल टीम गई थी। जिसने ये पूरी कार्रवाई की है। साथ ही पुलिस ने 20 से ज्यादा बाइक और 4 चार पहिया वाहन भी जब्त किया है। पुलिस की टीम यहां देर रात तक मौजूद रही। आस-पास के गांव के लोग यहां रोज पहुंचते थे। हालांकि जिन आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है। उनके नाम अभी सामने नहीं आ सके हैं। मगर ये बताया गया है कि इनमें कुछ बड़े लोग शामिल हैं। यहां जुआ खेलने दूसरे जिलों से भी लोग आ रहे थे।



