छत्तीसगढ़ विशेषरायपुर जिला
यूपी के पूर्व CM मुलायम सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री बघेल ने जताया शोक

रायपुर. समाजवादी नेता और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शोक व्यक्त किया. मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि समाजवादी नेता और उत्तरप्रदेश के धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव नेताजी के निधन का समाचार भारतीय लोकतांत्रिक नीव के एक पत्थर के ढह जाने जैसा है|सीएम बघेल ने कहा, यूपी के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री के रूप में उन्होंने जनता की सेवा की. वे आजीवन सम्प्रदायिकता के खिलाफ खड़े रहे|



