बस्तर दशहरा में लडकियों के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया

बस्तर: 75 दिनों तक चलने वाले विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा में असामाजिक तत्व 2 युवतियों को गलत तरीके से छूते हुए नजर आ रहे हैं। मामला जगदलपुर के मां दंतेश्वरी मंदिर के पास का है। बदमाशों ने पुलिस सहायता केंद्र के सामने ये शर्मनाक हरकत की है। भीतर रैनी रस्म के दौरान हुआ है या बाहर रैनी रस्म के दौरान फिलहाल अभी यह स्पष्ट नहीं है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।
2 युवतियां अपने परिवार के सदस्यों के साथ बस्तर दशहरा देखने के लिए आईं थी। भारी भीड़ की वजह से वे दंतेश्वरी मंदिर के सामने सड़क के किनारे से गुजर रही थी, तो वहां खड़े कुछ बदमाश युवकों ने उनके साथ छेड़खानी की। युवतियों को गलत तरीके से छुआ। जिससे युवतियां काफी डर गईं। फिर किसी तरह से खुद को बचाते वहां से निकल गईं।
फिलहाल इस मामले के संबंध में पुलिस अब जांच कर रही है। इधर, शहर के लोगों का कहना है कि यह पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले भी इस तरह की कई घटनाएं हो चुकी है। बदमाश भीड़ का फायदा उठा कर ऐसी हरकत करते हैं। दशहरा में लोगों की भारी भीड़ होती है। इस भीड़ को संभालने सैकड़ों जवानों की तैनाती भी होती है। जवान दिन रात मेहनत करते हैं। तीन-तीन दिन तक भूखे-प्यासे रहकर 24 घंटे ड्यूटी करते हैं। हालांकि जो घटना हुई है उसके बारे में पुलिस को जानकारी मिली है। जल्द ही सारे आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।



