स्कूटी सवार युवती को ट्रक ने मारी टक्कर, आरोपी मौके पर फरार…

भिलाई। सोमनी से भिलाई-3 की ओर जा रही युवती को ट्रक ने कुचला, जिससे उसकी मौके पर मौत हो ग । युवती डुंडेरा की रहने वाली बताई जा रही है। घटना के बाद ट्रक चालक मौके पर भाग निकला, और ग्रामीण भारी वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए सडक़ पर बैठ गए हैं। पुरानी भिलाई पुलिस मौके पर ग्रामीणों को समझाईश दिया तब उन्होंने जाम हटाया। पुरानी भिलाई पुलिस ने बताया कि डुंडेरा निवासी पायल साहू आज सुबह वह भिलाई तीन जा रही थी तभी उसकी टीवीएस ज्यूपिटर क्रमांक सीजी 07 बीटी 6672 को सोमनी में ट्रक की चपेट में आने से पायल गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर उसे अस्पताल पहुंचाते समय रस्ते में ही मौत हो गई|
ग्रामीणों ने किया चक्का जाम
हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीण भडक़ गए और सडक़ पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों की मांग थी कि यहां से भारी वाहनों की आवाजाही बंद की जाए। भारी वाहनों के कारण गांव में अक्सर हादसों का डर रहता है। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगो को समझाइश दी लेकिन ग्रामीण अपनी बात पर अड़े रहे। ग्रामीणों का कहना था कि यदि गांव से हैवी वाहनों की आवाजाही बंद नहीं हुई तो उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। सूचना के बाद सीएसपी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाइश दी। सीएसपी ने परिजनों को उचित मुआवजा देने का आश्वासन दिया इसके बाद मौके से जाम खत्म किया गया है।



