कबीरधाम विशेषछत्तीसगढ़ विशेष

कवर्धा : सेवा पखवाड़ा दिवस”,जल ही जीवन है” जल के बिना जीवन की कल्पना भी मुश्किल हैं

कवर्धा । भारतीय जनता पार्टी ने 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री का जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़ा दिवस के रूप में कबीरधाम जिले के 14 मंडलो में महिला मोर्चा ने अनेकों प्रकार का कार्यक्रम आयोजन किया है|सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम को जनमानस तक नीचे स्तर तक पहुंचाने के लिए जिला भाजपा अध्यक्ष ने देवकुमारी चंद्रवंशी जिला भाजपा उपाध्यक्ष को प्रभारी के रूप में नियुक्त किया जिसके तहत सभी मंडलो में रंगोली प्रतियोगिता, ख़ुर्शी दौड़, जल संरक्षण, जैसे हर मुहिम को सफल बनाने के लिए जन सहभागिता जरूरी हैं।

संतोष पांडे सांसद ने राजांवगांव मंडल में संगोष्ठी में बताया कि जल संचयन के लिए भी जन सहभागिता जरूरी है. उन्होंने कहा कि जल संरक्षण के प्रति सरकार पूरी तरह से सजग है और लगातार लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है|संचयन को लेकर दोनों विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी द्वारा केंद्र सरकार की योजनाओं में महत्वपूर्ण भूमिका है घर घर नल जल योजना जो आज सफल नजर आ रही है। जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है. इसीलिए भारत सरकार ने जल शक्ति मंत्रालय भी बनाया है.

नितेश अग्रवाल जिला भाजपा उपाध्यक्ष ने बताया कि जल है तो कल है”, बावजूद इसके जल बेवजह बर्बाद किया जाता है। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि जल-संकट का समाधान जल के संरक्षण से ही है। हम हमेशा से सुनते आये हैं “जल ही जीवन है”। जल के बिना सुनहरे कल की कल्पना नहीं की जा सकती, जीवन के सभी कार्यों का निष्पादन करने के लिये जल की आवश्यकता होती है। पृथ्वी पर उपलब्ध एक बहुमुल्य संसाधन है जल, या यूं कहें कि यही सभी सजीवो के जीने का आधार है जल।

देवकुमारी चंद्रवंशी जिला भाजपा उपाध्यक्ष ने जल संगोष्ठी में संबोधित करते हुए कहा धरती का लगभग तीन चौथाई भाग जल से घिरा हुआ है, किन्तु इसमें से 97% पानी खारा है जो पीने योग्य नहीं है, पीने योग्य पानी की मात्रा सिर्फ 3% है। इसमें भी 2% पानी ग्लेशियर एवं बर्फ के रूप में है। इस प्रकार सही मायने में मात्र 1% पानी ही मानव के उपयोग हेतु उपलब्ध है।

नगरीकरण और औद्योगिकीरण की तीव्र गति व बढ़ता प्रदूषण तथा जनसंख्या में लगातार वृद्धि के साथ प्रत्येक व्यक्ति के लिए पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करना एक बड़ी चुनौती है। जैसे जैसे गर्मी बढ़ रही है देश के कई हिस्सों में पानी की समस्या विकराल रूप धारण कर रही है। प्रतिवर्ष यह समस्या पहले के मुकाबले और बढ़ती जाती है, लेकिन हम हमेशा यही सोचते हैं बस जैसे तैसे गर्मी का सीजन निकाल जाये बारिश आते ही पानी की समस्या दूर हो जायेगी और यह सोचकर जल सरंक्षण के प्रति बेरुखी अपनाये रहते हैं। आज हम सब लोग को जागरूक होना बहोत जरूरी है

सेवा पखवाड़ा दिवस में जिला महिला अध्यक्ष मधु तिवारी,

राजनमंडल अध्यक्ष गुलाब साहू, महिला मोर्चा महामंत्री द्वय सुषमा चंद्रवंशी ,विजय लक्ष्मी तिवारी ,जिला उपाध्यक्ष शिवकुमारी यादव ,ज्योति चंद्राकर ,भगवंतीन अहिरवार, मंडल अध्यक्ष चंद्रप्रभा चंद्रवंशी,ममता साहू ,दौपति मनिकपुरो,पार्वती धुर्वे,लोकचंद,डॉ बिंदा चंद्रवंशी ,सरपंच गंगाराम धुर्वे,गीताराम मंडल मंत्री, संगोष्ठी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button