कवर्धा : गरीब किसानों के नाम से खाद एवं केसीसी का लाखों रुपए का पूर्व सहायक समिति प्रबंधक किया गबन

कवर्धा | जिला के थाना क्षेत्र सहसपुर लोहारा में सेवा सहकारी समिति मर्यादित रणजीतपुर पं.क्र. 1369 के वर्तमान शाखा प्रबंधक ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि पूर्व समिति प्रबंधक सुभाष गुप्ता द्वारा अपने पदस्थापना के दौरान किये गये कार्याे में अनिमितायें एवं लापरवाही बरतते हुए 118 कृषकों द्वारा लिए केसीसी ऋण राशि को वसुल कर करीबन् 87 लाख रूपये की राशि को बैंक खाता में जमा नहीं कर गबन किया कि उक्त रिपोर्ट के आधार पर थाना सहसपुर लोहारा में अपराध क्रमांक 258/22 धारा 409,420 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।
सहसपुर लोहारा को ठगी का शिकार हुए कृषकों से विधिसंगत् दस्तावेजों की जप्ती एवं संपूर्ण कार्यवाही पूर्ण किया जाकर आरोपी समिति प्रबंधक सुभाष गुप्ता पिता स्व. सुखलाल गुप्ता निवासी रणजीतपुर थाना स.लोहारा की पतासाजी कर गिरफ्तारी किये आरोपी के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य एकत्र कर आरोपी की पतासाजी प्रांरभ की गयी। जो आरोपी थाना में अपराध पंजीबद्ध होने के बाद से लगातार अपने सकूनत से फरार होने से आसूचना तंत्रो से प्राप्त जानकारी के आधार पर आरोपी सुभाष गुप्ता के छुपे हुए हरसंभावित स्थानों पर दबिश दिया | घटना के संबंध में पुछताछ किया जा रहा है। पुछताछ के बाद आरोपी को विधिसंगत् रिमाण्ड में न्यायालय पेश किया जायेगा।



