कबीरधाम विशेषछत्तीसगढ़ विशेष

कवर्धा : पुलिस और परिवहन विभाग द्वारा 63 स्कूल बसों का किया गया निरीक्षण

कवर्धा | जिले के कुल 63 स्कूल बसों का निरीक्षण किया गया और कुल 135 चालक एवं परिचालकों का नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा वाहन चालकों एवं परिचालकों को यातायात से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई एवं स्कूली वाहनों में बैठे छात्र छात्राओं से मधुर व्यवहार करने हेतु प्रेरित किया गया । वाहन चालक एवं परिचालकों का स्वास्थ्य परीक्षण के साथ – साथ संबंधित थानों से चरित्र सत्यापन कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया है साथ ही शारीरिक रूप से स्वस्थ होने के साथ साथ यातायात नियमों की जानकारी एवं मानसिक सक्षम होना भी आवश्यक है क्योकि इनके साथ छोटे बच्चें जुड़े होते है ।

बच्चों के मानसिक भावनाओं को देखते हुए उनका बच्चों के साथ आचरण, बाल मनोभाव का ध्यान रखना एवम बच्चों को लाने ले जाने के दौरान सम्मानजनक आचरण गुड टच एवं बेड टच के संबंध में उन्हें विस्तार पुर्वक बताया गया।अभिभावकगण के मन में बच्चे को बस में बैठते समय भावना रहती है की वह सकुशल स्कूल पहुंच सके एवं स्कूल से घर पहुंच सके।इसके साथ ही बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए यातायात नियमों के पालन संबंधी हिदायतें जैसे बच्चों को बस में बिठाने बाद ही बस को चालू करनी चाहिए आदि बताया गया।

बच्चों के सुरक्षा को देखते हुए कही पर ऐसी कोई दुरघटना होती है तो वो किस प्रकार से अभिव्यक्ति एप का उपयोग वो किस तरह से कर सकते है इसके संबंध में समस्त वाहन चालकों को समझाते हुए चालकों एवम परिचालकों के मोबाईल में अभिव्यक्ति एप डाउन लोड कराया गया। साथ ही यह भी समझाया गया की अपने आसपास की महिलाओं एवं बच्चों को समझा कर उन्हे भी एप डाउनलोड कराएं।

उक्त शिविर में अनुपस्थित संबंधित विद्यालय की बसों को नोटिस देकर जिला परिवहन के उपस्थित होकर वाहनों का निरीक्षण एवं चालक, परिचालकों का स्वास्थ्य परीक्षण कराने हेतु निर्देशित किया गया। आज अनुपस्थित रहे चालकों वा परिचालकों के लिए अगले रविवार को पुनः कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, इसे लोग जो इसके बावजूद नही आयेंगे  यथोचित कार्यवाही की जायेगी।उक्त शिवीर में यातायात प्रभारी महेश्वर सिंह , सउनि विक्रांत गुप्ता , प्र 0 आर 0 – 119 राजेश गौतम , 392 पियूष मिश्रा , 388 वैभव सिंह कलचुरी , आर0-496 , 739.45 , 216 एवं परिवहन विभाग से विमल वासनिक एवं स्टाप उपस्थित रहें ।

Related Articles

Back to top button