कवर्धा : स्वामी करपात्री जी स्कूल के प्रभारी शिक्षक गण तथा एस.पी.सी. कैडेट को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया गया सम्मानित

कवर्धा | जिले में स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल दुर्गावती चौक के सभागार में पुलिस स्टूडेंट कैडेट (एस.पी.सी.) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें एस.पी.सी. कैडेट के रूप में अपनी 02 वर्ष पूर्ण कर चुके कुल 218 स्कूली छात्र छात्रा कैडेट को आमंत्रित कर आवश्यक जानकारी प्रदान किया गया
छात्र-छात्राओं एवं एस.पी.सी. कैडेट को सर्वप्रथम 02 वर्ष पूर्ण करने के लिए बधाई देकर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा गया कि जिले के स्कूली छात्र/छात्राओं को बेहतर शिक्षा के साथ-साथ अनुशासित बनाकर उनके भविष्य को सवारने हेतु विभिन्न प्रयत्न किये जा रहे हैं। जिसमें से एक एस.पी.सी. भी है, स्टूडेंट-पुलिस कैडेट प्रोग्राम का संचालन जिले के विभिन्न स्कूलों के माध्यम से किया जा रहा है। जिसमें चयनित बच्चों की ट्रेनिंग और अन्य जरूरी संसाधनों की पूर्ति भी किया जा रहा है।
इसका मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को विभिन्न इनडोर/ आउटडोर प्रशिक्षण देकर एक जिम्मेदार नागरिक बनाना है, जिससे वे स्वयं अनुशासित रहकर अन्य को भी अनुशासन के दायरे में रहने के लिये प्रेरित करेंगे तथा शांति व नागरिक सुरक्षा के लिए पुलिस और छात्रों के बीच मित्रवत संबंध स्थापित करेंगे साथ ही पुलिस की कार्य प्रणाली जानेंगे तथा एस.पी.सी. प्रोग्राम के अंतर्गत पुलिस की कार्यप्रणाली, सड़क सुरक्षा, यातायात जागरुकता, सामाजिक बुराइयां, आपदा प्रबंधन, आत्मरक्षा और शारीरिक प्रशिक्षण आदि से संबंधित आवश्यक जानकारी से अवगत होकर समाज को एक बेहतर दिशा में ले जाने का प्रयत्न इन सब कैडेट के द्वारा किया जायेगा| स्वामी करपात्री जी स्कूल के S.P.C. प्रभारी शिक्षक गण तथा कैडेट एवं स्कूली छात्र-छात्राएं अधिक संख्या में उपस्थित रहे



